fisfr d
How to Sale
आईये समझते हैं सेल कैसे होती है!
लोग लोगों को पसंद करते हैंः
क्या आप अपनी लाईफ में किसी से प्रभावित हुए हैं?
एक समय की बात है। एक कंपनी ने अपने एक नए उत्पाद को लांच करने का प्लान बनाया। उसका यह उत्पाद था, पवित्र बाइबल की होम एडीसन बुक।अमेरिका में बाइबल वो किताब है जो लगभग हर घर में मिलती है। ऐसे में कंपनी की यह नई किताब कुछ सेल्स मैन के लिए परेशानी का सबब बन गई। वो लोग लाख कोशिश करने के बाद भी अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पा रहे थे और सोचने लगे थे कि कंपनी को जब कोई भी सेल्स मैन ऐसा नहीं मिलेगा जिसने अपना टारगेट अचीव किया हो तो वो बाइबल की जगह कोई और बुक लांच करेगी। लेकिन उनको पता नहीं था कि उनका यह सोचना कितना गलत साबित होने वाला था। महीने की आखिरी तारीख को कंपनी के डायरेक्टर ने सभी सेल्स मैन की एक मीटिंग बुलाई और उलटे क्रम से पहले स्थान की ओर बढ़ते हुए टॉप सेलर तक के लोगों का नाम मंच से पुकारे। कंपनी के कई लोग यह सुन कर हैरान थे कि कुछ लोगों ने अपना टारगेट अचीव कर लिये थे। मगर सबकी असली हैरानी की वजह तो यह थी कि एक आदमी ने अपने टारगेट से दुगुनी से भी अधिक सेल कर दिखाई थी। उससे भी हैरानी की बात यह थी कि वो व्यक्ति एक हकला था। यह वो व्यक्ति था जो अपना नाम भी ठीक से नहीं बोल सकता था मगर फिर भी उसने औरों के मुकाबले सबसे अधिक किताबें बेची थी।तालियों के बीच में कंपनी के डायरेक्टर उस व्यक्ति को मंच पर बुलाया और उससे अपनी सफलता का राज दूसरों के साथ शेयर करने को कहा। वो व्यक्ति बड़ी ही विनम्रता के साथ मंच पर आया और अपनी उसी हकलाती आवाज में बोला, इसमें कोई असाधारण बात नहीं है। न ही कोई राज़ है। मैं तो बस लोगों के घरों तक जाता, उनकी डोर बैल बजाता और बाहर निकलने वाले व्यक्ति से बस इतना कहता कि श्रीमान, आपको अगर यह किताब नहीं खरीदनी है तो बेशक न खरीदें, मैं तो बस आपको यह पूरी किताब पढ़ कर सुनाना चाहता हूँ। सौ में से 90 प्रतिशत लोग मेरे पढ़ने की गति को देखते हुए अगले 5 मिनटों में ही किताब खरीद लेते और बाकी के मेरी अगली मीटिंग पर मुझे देखते ही किताब लेने का डिसिजन ले लेते। असल में देखा जाए तो मैंने कुछ भी अनोखा नहीं किया है। मैंने तो बस अपनी कमजोरी को समझ कर उसको अपनी ताकत बना लिया है। यह सही है कि हम अक्सर परिस्थितियां नहीं चुन सकते हैं मगर उन परिस्थितियों से निपटने का तरीका हमेशा हमारा अपना होता है। सो ऐसा नहीं है कि आप तभी अच्छे सेल्स परसन बन सकते हो जब बहुत ज्यादा आपके पास एक्सप्रियंस, ट्रेनिंग, स्टाईल और स्फेस्टिकेशन हो।
"Turn Your Weakness into Your Strengths"

Good work sir ji
ReplyDeleteVery nice story sir ji
ReplyDelete