Posts

Showing posts from December, 2020

fisfr d

Image
  How to Sale आईये समझते हैं सेल कैसे होती है!  लोग लोगों को पसंद करते हैंः  क्या आप अपनी लाईफ में किसी से प्रभावित हुए हैं?  एक समय की बात है। एक कंपनी ने अपने एक नए उत्पाद को लांच करने का प्लान बनाया। उसका यह उत्पाद था, पवित्र बाइबल की होम एडीसन बुक।अमेरिका में बाइबल वो किताब है जो लगभग हर घर में मिलती है। ऐसे में कंपनी की यह नई किताब कुछ सेल्स मैन के लिए परेशानी का सबब बन गई। वो लोग लाख कोशिश करने के बाद भी अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पा रहे थे और सोचने लगे थे कि कंपनी को जब कोई भी सेल्स मैन ऐसा नहीं मिलेगा जिसने अपना टारगेट अचीव किया हो तो वो बाइबल की जगह कोई और बुक लांच करेगी। लेकिन उनको पता नहीं था कि उनका यह सोचना कितना गलत साबित होने वाला था। महीने की आखिरी तारीख को कंपनी के डायरेक्टर ने सभी सेल्स मैन की एक मीटिंग बुलाई और उलटे क्रम से पहले स्थान की ओर बढ़ते हुए टॉप सेलर तक के लोगों का नाम मंच से पुकारे। कंपनी के कई लोग यह सुन कर हैरान थे कि कुछ लोगों ने अपना टारगेट अचीव कर लिये थे। मगर सबकी असली हैरानी की वजह तो यह थी कि एक आदमी ने अपने टारगेट से दुगुनी से भी...